spot_img

Rudrapur: बगवाड़ा के प्राचीन महाकाल मंदिर का होगा कायाकल्प, जल्द शुरू होंगे जीर्णोद्धार के कार्य

अवश्य पढ़ें

spot_img

महापौर विकास शर्मा ने किया मंदिर का निरीक्षण, सड़कों और बिजली के खंभों से जुड़ी समस्याओं के समाधान का भी दिया आश्वासन

रुद्रपुर। शहर के वार्ड संख्या 16 स्थित बगवाड़ा के प्राचीन महाकाल मंदिर के दिन जल्द बहुरने वाले हैं। मंदिर के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं विकसित की जाएंगी। महापौर विकास शर्मा ने पार्षद प्रमोद शर्मा और स्थानीय लोगों की मांग पर मंदिर का निरीक्षण कर इसके जीर्णोद्धार की घोषणा की। उन्होंने संबंधित कार्यों के लिए जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू कराने और विकास कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने की बात कही।

निरीक्षण के दौरान महापौर ने वार्डवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान पार्षद प्रमोद शर्मा समेत स्थानीय लोगों ने प्राचीन महाकाल मंदिर की मौजूदा स्थिति से उन्हें अवगत कराया और मंदिर के जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण की मांग उठाई। लोगों ने क्षेत्र की सड़कों और अन्य बुनियादी सुविधाओं से संबंधित समस्याएं भी रखीं। महापौर ने समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का भरोसा दिलाया।

महापौर विकास शर्मा ने कहा कि बगवाड़ा का प्राचीन महाकाल मंदिर क्षेत्र के लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में मंदिर का व्यवस्थित विकास कर इसे बेहतर स्वरूप देना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सौंदर्यीकरण के साथ श्रद्धालुओं की सुविधाओं का भी ध्यान रखा जाएगा। हाईवे के किनारे स्थित इस प्राचीन मंदिर का विकास होने से इसकी धार्मिक पहचान को और मजबूती मिलेगी।

सड़कों के निर्माण और मंदिर में टाइल्स लगाने की तैयारी

महापौर ने बताया कि बगवाड़ा गांव की मुख्य सड़क के निर्माण की मांग भी सामने आई है। इसके अलावा भट्ठा क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सड़कों का निर्माण और तपस्या विहार स्थित मंदिर में टाइल्स लगाने का कार्य कराया जाएगा। इन विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के लिए जरूरी प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।

बिजली के खंभों की समस्या भी होगी दूर

वार्ड में बिजली के खंभों से जुड़ी समस्याओं को लेकर भी महापौर ने संबंधित विभाग से बातचीत की। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर बिजली के खंभे टेढ़े हो गए हैं, उन्हें दुरुस्त कराया जाएगा। वहीं, जिन जगहों पर खंभों की आवश्यकता है, वहां नए खंभे लगवाने के लिए भी कदम उठाए जाएंगे।

महापौर ने कहा कि क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिकता है। वार्ड की आवश्यकताओं के अनुसार विकास कार्यों को चरणबद्ध ढंग से पूरा कराया जाएगा, ताकि स्थानीय लोगों को इसका लाभ मिल सके।

इस दौरान वार्ड संख्या 16 के पार्षद प्रमोद शर्मा, परमहंस, रंजीत सिंह, राजेश साहनी, शिव कुमार, लखविंदर साहनी, प्रदीप मेहता, अमरीक सिंह, अनरजीत यादव, संजीत यादव, सुदामा प्रसाद, श्याम सिंह, भगवान सिंह, सुरेश साहनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Log in for more personalized help with writing,

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर