spot_img

अधिवक्ता हत्याकांड का खुलासा: लोहे की रॉड से हत्या कर चारपाई के नीचे छिपाया शव, नदी में फेंका

अवश्य पढ़ें

spot_img

महिला और उसका भाई गिरफ्तार, पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल रॉड, कार और शव किया बरामद

न्यूज प्रिन्ट, बागेश्वर। चर्चित अधिवक्ता एवं पूर्व सभासद धीरेंद्र परिहार हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने महिला लता भंडारी और उसके भाई त्रिभुवन सिंह बिष्ट उर्फ बबलू को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, कथित अवैध संबंधों के विवाद और जबरदस्ती के प्रयास के विरोध में हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया।

पुलिस जांच के मुताबिक, 17 अक्टूबर की रात अधिवक्ता शराब के नशे में महिला के घर पहुंचे थे। वहां कथित रूप से जबरदस्ती करने के प्रयास पर विवाद हुआ। इसी दौरान महिला ने लोहे की रॉड से उनके सिर पर कई वार किए, जिससे उनकी मौत हो गई। हत्या के बाद शव को चारपाई के नीचे छिपा दिया गया।

अगली सुबह महिला ने अपने भाई को घटना की जानकारी दी। इसके बाद दोनों ने शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। पुलिस के अनुसार, भाई ने मैग्नाइट कार की पिछली सीट पर शव रखा और बागेश्वर-गिरेछीना मोटर मार्ग पर थुणाई बैंड के पास गहरी खाई से नदी में फेंक दिया।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल लोहे की रॉड, कार और शव बरामद कर लिया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर