spot_img

एआरटीओ कर्मियों की टिप्पणी पर भड़के अधिवक्ता, जिला कोर्ट में जमकर नारेबाजी

अवश्य पढ़ें

spot_img

वकीलों ने लगाया अभद्रता और पंजीकरण निरस्त कराने की धमकी देने का आरोप, माफी मांगने की उठाई मांग

न्यूज प्रिन्ट, रुद्रपुर। एआरटीओ कार्यालय के कर्मचारियों पर अधिवक्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार और अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए बुधवार को वकीलों ने जिला न्यायालय परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। आक्रोशित अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए जिला जज से मुलाकात की और संबंधित कर्मचारियों से माफी मंगवाने की मांग उठाई।

अधिवक्ताओं के अनुसार, दो नवंबर को अधिवक्ता साकेत कुमार के मुवक्किल अमित कुमार मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर टुकटुक रिलीज कराने का आदेश लेकर एआरटीओ कार्यालय पहुंचे थे। आरोप है कि काउंटर पर मौजूद कर्मचारी तारा सिंह कोलिया और अन्य कर्मचारियों ने आदेश लेने से इनकार कर दिया। इस दौरान अधिवक्ताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी भी की गई।

वकीलों का आरोप है कि विरोध जताने पर कर्मचारियों ने उनका पंजीकरण निरस्त कराने तक की धमकी दी। इस घटना से नाराज अधिवक्ताओं ने जिला कोर्ट परिसर में प्रदर्शन कर न्यायिक अधिकारियों से हस्तक्षेप की मांग की।

मामले को लेकर अधिवक्ताओं ने बार एसोसिएशन को भी शिकायती पत्र सौंपा है। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने, अधिवक्ताओं से माफी मंगवाने और भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की मांग की है।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर