spot_img

Rudrapur: संजय जुनेजा को कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ की कमान, तिलक राज बेहड़ और राजकुमार ठुकराल ने किया भव्य स्वागत

अवश्य पढ़ें

spot_img

सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान खिलाकर, चुनरी और पगड़ी पहनाकर किया अभिनंदन, व्यापारियों के हितों की लड़ाई लड़ने का लिया संकल्प

न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर। रुद्रपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय जुनेजा को कांग्रेस उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और व्यापारियों में खुशी की लहर है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ की संस्तुति पर उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।

इस अवसर पर किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ के आवास पर संजय जुनेजा का जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान खिलाकर, चुनरी और पगड़ी पहनाकर उनका अभिनंदन किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान विधायक तिलक राज बेहड़ और रुद्रपुर के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने संजय जुनेजा को नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का आभार जताया। उन्होंने कहा कि संजय जुनेजा के नेतृत्व में व्यापारियों की समस्याओं को पार्टी के मंच पर मजबूती से उठाया जाएगा। इससे व्यापारियों और कांग्रेस संगठन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा।

व्यापारियों के हितों के लिए करेंगे संघर्ष

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष संजय जुनेजा ने प्रदेश नेतृत्व, विधायक तिलक राज बेहड़, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। व्यापारियों की समस्याओं और उनके अधिकारों के लिए निरंतर आवाज उठाते रहेंगे।

कार्यक्रम में लक्ष्मण दास बांगा, विजय पुजारा, गौरव खुराना, जितेश शर्मा, इंद्रजीत सिंह, अशफाक अंसारी, बाबू खान, मोहन खेड़ा, ओमकार ढिल्लों, विक्रमजीत सिंह विर्क, पवन वर्मा, सुशील बत्रा, संजीव गुप्ता, गौरव गांधी, विकास गुप्ता, जिमी बांगा, उमर अली, मोहन कुमार, राकेश अधिकारी, आशित बाला, फरमान सिद्दीकी, राजेंद्र मिश्रा, राजू कोली, समप्रीत ग्रोवर, संजय ठुकराल, विकास विश्वास, आनंद शर्मा, निशांत शाही और पिंटू राय सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर