न्यूज प्रिन्ट हल्द्वानी। मुखानी कोतवाली क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने छात्र संघ अध्यक्ष पद के प्रत्याशी धीरज बिष्ट समेत चार युवकों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। मामले में पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, मामले में धीरज बिष्ट के अलावा नितिन पाल, अंश खत्री और हिमांशु गौनी के नाम शामिल हैं। चारों पर किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। शिकायत मिलने के बाद मुखानी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल चारों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।





