spot_img

Rudrapur: रुद्रपुर में मोबाइल कारोबार की रंजिश ने लिया खूनी रूप, जिला अस्पताल में चाकू से गोदकर युवक की हत्या

अवश्य पढ़ें

spot_img

न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर। शहर के जगतपुरा-आवास विकास क्षेत्र में मोबाइल कारोबार की प्रतिस्पर्धा को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद शुक्रवार को खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां विवाद ने एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया। इसी दौरान राजकुमार उर्फ नितेश कुमार (30) पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल नितेश की उपचार के दौरान मौत हो गई। अस्पताल परिसर में दिनदहाड़े हुई इस वारदात से अफरातफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के जगतपुरा-आवास विकास में दिनेश जौहरी और अमन प्रजापति की मोबाइल की दुकानें आमने-सामने हैं। दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा को लेकर तनातनी चल रही थी। शुक्रवार सुबह इसी विवाद ने उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया, जिसमें चार लोग घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि संघर्ष के दौरान दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए गए। इसके बाद घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन वहां भी विवाद शांत नहीं हुआ। इसी बीच नितेश कुमार पर चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में गंभीर रूप से घायल युवक ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। मामले से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर