spot_img

Dehhradun: पीएम मोदी से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड के पारंपरिक उत्पाद और लोककला की झलक की भेंट

अवश्य पढ़ें

spot_img

  न्यूज प्रिन्ट देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को दिल्ली दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री को उत्तराखंड की समृद्ध लोककला, परंपराओं और स्थानीय उत्पादों से जुड़ी खास भेंट प्रदान की।

मुख्यमंत्री ने मलारी की पारंपरिक हस्तनिर्मित कोट की पट्टी, दोरखा (ऊनी वस्त्र), उत्तराखंड का शुद्ध शहद, बद्री गाय का घी, हर्षिल का राजमा और लाल चावल भेंट किए। इसके साथ ही हरिद्वार कुंभ-2027 की भव्यता को प्रदर्शित करती मां गंगा की प्रतिकृति भी प्रधानमंत्री को भेंट की।

मुख्यमंत्री धामी की ओर से दी गई इन भेंटों के माध्यम से उत्तराखंड की विशिष्ट सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पादों की पहचान को प्रदर्शित किया गया। हर्षिल के राजमा, लाल चावल और बद्री गाय के घी जैसे उत्पाद प्रदेश की समृद्ध कृषि एवं प्राकृतिक विरासत को दर्शाते हैं। वहीं, मां गंगा की प्रतिकृति के माध्यम से आगामी हरिद्वार कुंभ-2027 की धार्मिक और सांस्कृतिक महत्ता को प्रस्तुत किया गया।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर