spot_img

Rudrapur/Bareilly:बरेली में भीषण हादसा: मनोना धाम जा रहे रुद्रपुर के दो दोस्तों की मौत, तीसरा जिंदगी और मौत से जूझ रहा

अवश्य पढ़ें

spot_img

न्यूज़ प्रिन्ट रुद्रपुर/बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में गुरुवार देर रात हुए सड़क हादसे में रुद्रपुर के दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनका तीसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों दोस्त बाइक से मनोना धाम में बाबा श्याम के दर्शन के लिए जा रहे थे। मीरगंज थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसा रात करीब साढ़े 12 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार, रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप स्थित कृष्णा कॉलोनी निवासी विकास, पीयूष और प्रिंस एक ही बाइक पर सवार होकर मनोना धाम के लिए निकले थे। मीरगंज फ्लाईओवर पर पहुंचते ही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची मीरगंज पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने विकास और पीयूष को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल प्रिंस को प्राथमिक उपचार के बाद बरेली जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

मीरगंज थाना प्रभारी अजय प्रताप सिंह के अनुसार, हादसे में दो युवकों की मौत हुई है और एक घायल है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दे दी है। हादसे के बाद से मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर