spot_img

Ksahipur: श्री दुर्गा मंदिर कमेटी के तत्वावधान में धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह महोत्सव, जगह-जगह पुष्पवर्षा से हुआ बारात का स्वागत, पंजाबी सभा में वैवाहिक रस्मों के बाद विशाल भंडारे का आयोजन

अवश्य पढ़ें

spot_img

न्यूज़ प्रिन्ट काशीपुर। धर्मनगरी काशीपुर शनिवार को भक्ति और उल्लास के रंग में सराबोर नजर आई। घास मंडी स्थित श्री दुर्गा मंदिर कमेटी के तत्वावधान में आयोजित तुलसी-शालिग्राम विवाह महोत्सव के अंतर्गत भगवान शालिग्राम की शाही बारात पूरे धार्मिक उत्साह और धूमधाम के साथ निकाली गई। ढोल-नगाड़ों की गूंज, भक्ति गीतों और भगवान के जयकारों के बीच निकली बारात में श्रद्धालु जमकर झूमे। शहर की सड़कों पर जहां से भी बारात गुजरी, वहां श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर भगवान शालिग्राम का भव्य स्वागत किया। कई स्थानों पर बारातियों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई। बारात की भव्यता और श्रद्धालुओं के उत्साह ने पूरे शहर को भक्तिमय कर दिया।

श्री दुर्गा मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के उपरांत भगवान शालिग्राम की बारात रवाना हुई। बारात में शामिल श्रद्धालु ढोल की थाप पर नाचते-गाते और जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। महिलाओं, पुरुषों और युवाओं ने भक्ति संगीत की धुनों पर जमकर नृत्य किया। जगह-जगह लोगों ने फूलों की वर्षा कर बारात का स्वागत किया और आरती उतारकर भगवान शालिग्राम के दर्शन किए। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो पूरा शहर इस दिव्य विवाहोत्सव का बाराती बन गया हो।

oplus_136314880

आशीष अरोड़ा और पूजा अरोड़ा बने वर पक्ष के यजमान

तुलसी-शालिग्राम विवाह महोत्सव में धार्मिक परंपराओं के अनुरूप वर पक्ष की ओर से आशीष अरोड़ा एवं पूजा अरोड़ा यजमान बने। वहीं तुलसी मैया का कन्यादान किशन मदान एवं पुष्पा मदान ने किया। वैदिक रीति-रिवाजों और विधि-विधान के साथ विवाह की सभी रस्में संपन्न कराई गईं। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मंगल गीतों और धार्मिक जयकारों के बीच इस पावन आयोजन में सहभागिता की।

पंजाबी सभा में संपन्न हुईं विवाह की रस्में

श्री दुर्गा मंदिर से प्रारंभ हुई भगवान शालिग्राम की बारात शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई माता मंदिर रोड स्थित पंजाबी सभा पहुंची। यहां बारात का भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद तुलसी मैया और भगवान शालिग्राम के विवाह की सभी वैवाहिक रस्में विधि-विधान के साथ अदा की गईं। विवाह समारोह में बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी और श्रद्धालु मौजूद रहे।

धार्मिक आयोजनों से समाज को जोड़ने का कार्य कर रही श्री दुर्गा मंदिर कमेटी : सुरेंद्र छाबड़ा

बारात में रमेश छाबड़ा, सुरेंद्र छाबड़ा, राजेंद्र चावला, अनिल कपूर, अनिल चावला, मनोज शर्मा, मनीष शर्मा, अनिल माटा, प्रदीप गुजराल, राजू अनेजा, विनोद मल्होत्रा, सुरेंद्र बत्रा और नवीन अरोड़ा सहित बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी शामिल रहे।

श्री दुर्गा जागरण मंडली के अध्यक्ष एवं उत्तरांचल पंजाबी महासभा के जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र छाबड़ा ने बारात में शामिल हुए सभी धर्मप्रेमियों, श्रद्धालुओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि श्री दुर्गा मंदिर कमेटी की ओर से समय-समय पर विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है। इन आयोजनों का उद्देश्य धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के साथ-साथ समाज को एक सूत्र में पिरोना, आपसी भाईचारे को मजबूत करना और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति एवं धार्मिक विरासत से जोड़ना है।

उन्होंने कहा कि भगवान शालिग्राम की बारात में जिस तरह शहरवासियों और धर्मप्रेमियों ने उत्साह के साथ सहभागिता की तथा जगह-जगह पुष्पवर्षा और जलपान की व्यवस्था कर बारात का स्वागत किया, वह आपसी प्रेम, श्रद्धा और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने सभी का हृदय से आभार जताते हुए भविष्य में भी इसी तरह धार्मिक आयोजनों में सहयोग और सहभागिता बनाए रखने की अपील की।

विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

विवाह की सभी रस्में संपन्न होने के उपरांत पंजाबी सभा में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन में धार्मिक आस्था, सेवा, समर्पण और सामाजिक एकता की अनूठी झलक देखने को मिली। श्री दुर्गा मंदिर कमेटी की ओर से आयोजित इस भव्य तुलसी विवाह महोत्सव ने काशीपुर में धार्मिक उत्सव की छटा बिखेर दी।

2 attachment  •  Scanned by Gmail

Download all attachmentsAdd all to Drive

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर