14.1 C
Rudrapur
Monday, January 26, 2026

धामी कैबिनेट की बैठक आज, प्रदेश की पहली सेवा क्षेत्र नीति को मिल सकती है मंजूरी…..पढ़ें पूरी खबर

अवश्य पढ़ें

न्यूज़ प्रिंट उत्तराखंड। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज मंत्रिमंडल की बैठक होनी है। बैठक में लोकसभा चुनाव से पहले कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है बैठक में प्रदेश की पहली सेवा क्षेत्र नीति को मंजूरी मिल सकती है।

प्रदेश की पहली सेवा क्षेत्र नीति को मिल सकती है मंजूरी

सोमवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में प्रदेश की पहली सेवा क्षेत्र नीति को मंजूरी मिल सकती है। बता दें कि सीएम धामी ने कहा था कि प्रदेश की पहली सेवा क्षेत्र नीति को जल्द लागू किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को आगामी कैनिबेट में नीति का प्रस्ताव रखने के निर्देश दिए हैं। जिसके बाद माना जा रहा है कि सोमवार को होने वाली बैठक में इस नीति को मंजूरी मिल सकती है।

कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

सोमवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक में प्रदेश की पहली सेवा क्षेत्र नीति के अलावा शिक्षा, पर्यटन और कृषि के साथ कई अन्य विभागों की प्रस्तावों पर भी मुहर लग सकती है। जिस कारण आगामी कैबिनेट बैठक को बेहद ही अहम माना जा रहा है।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर