14.6 C
Rudrapur
Tuesday, January 27, 2026

सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार के ग्रुप ए पैनल में शामिल हुए किच्छा के अधिवक्ता संजय…..पढ़ें पूरी खबर

अवश्य पढ़ें

न्यूज़ प्रिंट रुद्रपुर। किच्छा निवासी अधिवक्ता संजय चड्ढा को सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार के ग्रुप ए पैनल में शामिल किया गया है। उनकी तरफ से मिली जानकारी में संजय ने बताया कि भारत सरकार के कानून और न्याय विभाग के आदेश के अनुसार राष्ट्रपति ने उनको सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार के मामलों के लिए ग्रुप ए पैनल काउंसल नियुक्त किया है। बता दें कि संजय चड्ढा पिछले 28 वर्षों से दिल्ली में वकालत कर रहे हैं। और अपनी फर्म बी.एस.के लीगल के मैनेजिंग पार्टनर हैं। उनको विधि विशसज्ञ के रूप में जाना जाता है।  राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय समाचार चैनल के कानूनी विशेषज्ञ के रूप में उन्हें पैनल में देखा जा सकता है। उनकी इस उपलब्धि पर किच्छा सहित पूरे तराई में खुशी की लहर है। किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा, राजकुमार ठुकराल, रामपाल सिंह, दर्शन सिंह कोली, चौधरी भूपेंद्र सिंह, संजीव कुमार सिंह, राजकुमार फुटेला, हिमांशु गाबा आदि ने उनको बधाई दी है।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर