41.2 C
Rudrapur
Monday, June 15, 2026

BJP ने किया नामांकन की तिथि का ऐलान…..पढ़ें पूरी खबर

अवश्य पढ़ें

न्यूज़ प्रिंट उत्तराखंड। लोकसभा चुनाव 2024 पास हैं। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी ने नामांकन की तिथि का ऐलान कर दिया है। बता दें टिहरी लोकसभा सीट पर 26 मार्च को नामांकन भरा जाएगा।

BJP ने किया नामांकन की तिथि का ऐलान

वहीं अल्मोडा में 22 मार्च को प्रत्याशी नामांकन भरेंगे। इसके अलावा हरिद्वार में 22 मार्च को ऑनलाइन नामांकन होगा। जबकि 26 मार्च को ऑफलाइन फॉर्म जमा होगा। इसके अलावा नैनीताल सीट पर 27 मार्च को नामांकन होगा। वहीं पौड़ी सीट पर प्रत्याशी 26 मार्च नामांकन भरेंगे।

नामांकन के दौरान सीएम धामी भी रहेंगे मौजूद

इस दौरान हर प्रत्याशी के नामांकन के दौरान सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहेंगे। जानकारी के मुताबिक नामांकन के दौरान जुलूस और रोड शो भी किया जाएगा ताकि चुनाव से पहले भाजपा अपने पक्ष में माहौल बना सके। बता दें भाजपा पांचो सीटों के प्रत्याशी अपनी लोकसभा सीट पर हैट्रिक लगाने के लिए तैयार है।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर