39.1 C
Rudrapur
Wednesday, June 10, 2026

Uttrakhand : बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड में STF और हरिद्वार पुलिस ने एक शूटर को मार गिराया, साथी फरार

अवश्य पढ़ें

रुद्रपुर, न्यूज़ प्रिन्ट ब्यूरो। बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड में बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तराखंड एसटीएफ और हरिद्वार पुलिस ने थाना भगवानपुर क्षेत्र में एक शूटर को मुठभेड़ में मार गिराया है। जबकि उसका दूसरा साथी भागने में कामयाब रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने न्यूज़ एजेंसी को बताया कि इनामी शूटर अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टू को मुठभेड़ में मारा गया है। जबकि उसका साथी भाग गया है। उन्होंने कहा कि यह एक बड़ी चुनौती है, पुलिस दोनों हत्यारों की तलाश कर रही थी। बता दें कि 28 मार्च को नानकमत्ता गुरुद्वारा साहिब के कारसेवा डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह को दोनों बाइक सवार लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस अबतक सात लोगों को पकड़ चुकी है। दोनों शूटरों पर एक लाख का इनाम घोषित है।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर