29.4 C
Rudrapur
Friday, July 4, 2025

यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए दो और श्रद्धालुओं की मौत, सात हुई मरने वालों की संख्या…..पढ़े पूरी खबर

अवश्य पढ़ें

न्यूज़ प्रिंट उत्तराखंड। चारधाम यात्रा के दौरान दो और श्रद्धालुओं की मौत की खबर सामने आ रही है। बता दें दोनों तीर्थयात्री यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए थे। मृतकों की संख्या अब बढ़कर सात हो गई है।

मध्यप्रदेश के श्रद्धालु की मौत

मृतक की पहचान राम प्रसाद (51) पुत्र कन्हैया लाल निवासी इंदौर मध्यप्रदेश के रूप में हुई है। बता दें राम प्रसाद यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए थे। मंगलवार शाम को यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भैरव मंदिर के पास पैर फिसलने से राम प्रसाद चोटिल हो गए। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

गुजरात के श्रद्धालु की मौत

उधर दूसरी श्रद्धालु गुजरात की है। जानकारी के अनुसार दक्षा बेन पटेल (68) निवासी अहमदाबाद गुजरात अपने परिजनों के साथ यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आई थी।धाम से दर्शन कर लौटते समय महिला को सांस लेने में दिक्कत होने लगी और महिला बेहोश हो गई। महिला को आनन-फानन में इलाज के लिए जानकीचट्टी पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया है।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर