36.3 C
Rudrapur
Saturday, July 5, 2025

मालती जोशी का 90 साल की उम्र में निधन, 60 से ज्यादा किताबों का किया लेखन…..पढ़े पूरी खबर

अवश्य पढ़ें

न्यूज़ प्रिंट नेशनल। पद्मश्री लेखिका और कहानीकार मालती जोशी का बुधवार को 90 साल की आयु में निधन हो गया है। मालती जोशी ने अपने बेटे साहित्यकार और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के सदस्य सचिव सच्चिदानंद जोशी के आवास पर अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार आज दिल्ली के लोधी रोड शमशान घाट में होगा।

60 से ज्यादा किताबों का लेखन

मालती जोशी के निधन की जानकारी उनके पारिवारिक सूत्रों ने दी। बता दें कि मालती जोशी की कहानी कहने की शैली ने देश भर के कई विश्वविद्यालयों में उनके साहित्यिक कार्यों पर किए गए शोध से उन्हें एक विशिष्ट पहचान दिलाई। मालती जोशी को 2018 में तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्मश्री से सम्मानित किया। मालती ने हिंदी और मराठी भाषा को मिलाकर 60 से ज्यादा किताबों का लेखन किया है।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर