34.8 C
Rudrapur
Saturday, July 5, 2025

पानी की निकासी नहीं होने से शिवपुरम के लोगों में आक्रोश, और जनप्रतिनिधि गा रहे विकास की गाथा….. पढ़े पूरी खबर

अवश्य पढ़ें


न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर, फुलसुंगा वार्ड नंबर एक स्थित शिवपुरम फेस वन के लोगों ने घरों के पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं होने और नगर निगम की ओर से कराये जा रहे सड़क एवं नाली निर्माण के खिलाफ नाराजगी जतायी और प्रदर्शन किया। लोगों ने जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।गुरुवार को शिव पुरम कॉलोनी के लोगों ने बताया कि पिछले दो माह से निगम की ओर से क्षेत्र में सड़क के दोनों ओर नाली का निर्माण कराया गया है। इससे लोगों के घरों के पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। इससे उनके घरों के आगे पानी भर रहा है और लोगों को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि कई बार निगम के अधिकारियों को इसकी जानकारी भी दी, लेकिन उनकी समस्या का समाधान आज तक नहीं हुआ। मजबूर होकर उन्हें प्रदर्शन के लिए बाध्य होना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियो में पूनम शर्मा, वेवी कुमारी, रिंकू चौधरी, लजीत कौर, आशा पाठक, रोहिल परिहार, वंदना सिंह, निशा गंगवार, राज कुमारी गंगवार, दुर्गा देवी, संजय सिंह, केके दास, मुकेश राठौर, अजय गुप्ता, सोनू त्यागी समेत कई लोग मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर