34.4 C
Rudrapur
Monday, June 15, 2026

हाईटेंशन तार की चपेट में आया मालगाड़ी पर चढ़ा व्यक्ति, गंभीर, पढ़े पूरी खबर…

अवश्य पढ़ें


न्यूज प्रिन्ट, किच्छा। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर खड़ी मालगाड़ी पर एक व्यक्ति अचानक से चढ़ गया। जिससे वह हाईटेंशन तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आनन-फानन में सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से उसे हायर सेंटर रैफर किया गया है। जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह को किच्छा रेलवे स्टेशन पर बरेली से लालकुआं जा रही मालगाड़ी आकर रुकी तो वहां से गुजर रहा एक व्यक्ति अचानक से मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गया। जिससे वह ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन तार की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गया। आनन-फानन में रेलवे पुलिस भी मौके पर आ गयी। राहगीरों की मदद से पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सुशीला तिवारी वन चिकित्सालय रैफर कर दिया गया है। घायल का नाम शेर बहादुर पुत्र श्याम बहादुर निवासी आंचल उड़ा लाइन नेपाल बताया जा रहा है। वह नशे का आदी भी बताया जा रहा है।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर