28.8 C
Rudrapur
Friday, July 31, 2026

राज्य की पांचों लोकसभा सीटों पर भाजपा की ऐतिहासिक जीत होगी : मिश्रा, पढ़े पूरी खबर…

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट, रुद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्रा टिंकू ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड की पांचों सीट पर ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी और केंद्र में भाजपा की सरकार बनेगी। जारी बयान में धीरेंद्र मिश्रा ने कहा कि पूरे देश में भाजपा की प्रचंड लहर चली है देश में लोकसभा चुनाव के 6 चरणों का मतदान पूरा हो चुका है और इन 6 चरणों के मतदान में ही भाजपा पूर्ण बहुमत से आगे है। वही उत्तराखंड की भी पांचो लोकसभा सीट भाजपा के मुकुट में मणी का कार्य करेगी। जिस प्रकार से राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य की पांचों लोकसभा सीट के लिए जन सहयोग से अपील की वह अब सार्थक होती हुई नजर आ रही है। उधम सिंह नगर नैनीताल लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी अजय भट्ट 5 लाख से अधिक वोटो से जीत हासिल करेंगे और एक नया इतिहास बनाएंगे। उन्होंने कहा कि देश का युवा, किसान, महिलाएं और हर वर्ग का व्यक्ति आज भाजपा की ओर ही आशाभरी निगाहों से देख रहा है क्योंकि भाजपा ही सर्व समाज का विकास कर सकती है और केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को विकास के नए आयाम पर लेकर जाएंगे और देश का चहुंमुखी विकास करेंगे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर