37.3 C
Rudrapur
Friday, March 13, 2026

खेत में पानी लगा रहे मामा भांजा की करंट लगने से मौत….. पढ़े पूरी खबर

अवश्य पढ़ें


न्यूज प्रिन्ट, रुद्रपुर –खेत में पानी लगा रहे मामा भांजा की करंट लगने से मौत हो गई ,जिससे उनके परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक चंडीपुर दिनेशपुर निवासी 55 वर्षीय मनीपद और 52

वर्षीय राज बिहारी एक खेत पर बटाई का काम करते थे, दोनों रिश्ते में मामा भांजा लगते थे। बताया जाता है कि आज सुबह 4:00 बजे खेत पर पानी लगाने गए थे कि तभी खेत में लगी मोटर की तार पानी में गिर गई जिस कारण पानी में करंट आ गया और पानी में खड़े दोनों मामा भांजा उस करंट की चपेट में आ गए जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई ।जब प्रातः काल अन्य राहगीर वहां से गुजरे दोनों को वहां पानी में गिरे हुए पाया। जिसकी सूचना उन्होंने परिजनों को दी।सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और चिकित्सकों के पास लेकर गए ।जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों की मौत से परिजनों में कोहराम छा गया। पुलिस में शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों मृतको के दो दो बच्चे हैं।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर