30.1 C
Rudrapur
Friday, June 12, 2026

शादी समारोह में होने जा रहे थे पूर्व सैनिक की मौत, परिजनों में पसरा मातम….. पढ़े पूरी खबर

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट, चंपावत। जिले के बाराकोट क्षेत्र के चौमेल में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे पूर्व सैनिक खाई में जा गिरे। जिससे उनकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस की ट्राम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को खाई से बाहर निकालकर कब्जे में ले लिया है। मिली जानकारी के अनुसार पंकज पांडे (36) पुत्र हरिश्चंद्र पांडे निवासी खर्क कार्की (चम्पावत) की चौमेल रोड में मंगोली के पास गहरी खाई में जा गिरे। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पूर्व सैनिक को गहरी खाई से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के चाचा गोविन्द बल्लभ पांडे ने जानकारी देते हुए बताया की पंकज की शादी तीन साल पहले हुई थी। उनकी मौत की खबर मिलने के बाद से परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर