31.4 C
Rudrapur
Saturday, July 5, 2025

Uttarakhand: जन्मदिन पर ऋषिकेश पहुंची जशोदा बेन, भगवान शिव का अभिषेक कर मां गंगा का लिया आर्शीवाद…पढ़े पूरी खबर

अवश्य पढ़ें

न्यूज़ प्रिंट, देहरादून। जशोदा बेन का ऋषिकेश से विशेष लगाव है। वह अक्सर यहां आती हैं। पिछले वर्ष वह नीलकंठ की यात्रा पर भी गईं थीं। शनिवार को वह सुबह साढ़े नौ बजे ऋषिकेश में अपने किसी करीबी के यहां पहुंची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदा बेन ऋषिकेश पहुंची। बताया जा रहा है कि वह अपने जन्मदिन पर ऋषिकेश की आध्यत्मिक यात्रा पर आई हैं। करीब तीन घंटे तक किसी करीबी के निवास पर समय बिताने के बाद वह हरिद्वार के लिए रवाना हुईं। जशोदा बेन का ऋषिकेश से विशेष लगाव है। वह अक्सर यहां आती हैं। पिछले वर्ष वह नीलकंठ की यात्रा पर भी गईं थीं। शनिवार को वह सुबह साढ़े नौ बजे ऋषिकेश में अपने किसी करीबी के यहां पहुंची। जशोदा बेन के साथ उनके भाई और भाभी भी आए थे।

बताया जा रहा है कि यहां उन्होने हरिद्वार रोड स्थित श्री काशी विश्वनाथ महादेव मंदिर में भाई, भाभी के साथ अपने जन्म दिन पर पूजा अर्चना की।  भगवान शिव का अभिषेक कर मां गंगा का आर्शीवाद लिया। इसके बाद हरिद्वार के लिए रवाना हो गईं। यहां मायाकुंड में उनके पारिवारिक गुरु महामंडलेश्वर अभिरामदास त्यागी महाराज का श्री रामानंद संत आश्रम हैं, जहां वह अक्सर आती हैं।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर