9.8 C
Rudrapur
Monday, January 26, 2026

Rudrapur: नदी किनारे बसे लोगों को जबरन उजाड़ने की जा रही है कोशिश- मीना शर्म…पढ़े पूरी खबर

अवश्य पढ़ें

न्यूज़ प्रिंट,रुद्रपुर। उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष, और 66 विधानसभा रुद्रपुर से कांग्रेस की तरफ से विधायक का चुनाव लड़ी, पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा शनिवार को ट्रांजिट कैंप स्थित नारायण कॉलोनी, और कृष्णा कॉलोनी पहुंची, जहां उन्होंने नगर निगम प्रशासन द्वारा नदी और नाले के किनारे बरसों से रह रहे लोगों के घरों में लाल निशान लगाने और नोटिस जारी किए जाने की कड़े शब्दों में निंदा की,और कहा की वह सोमवार को निगम अधिकारियों से बात करेगी,और क्षेत्र के लोगों की समस्या के लिए पुरजोर लड़ाई लड़ेंगी,इससे पूर्व श्रीमती शर्मा शनिवार को नारायण कॉलोनी, और कृष्णा कॉलोनी के लोगों की समस्या सुनने पहुंची,जहां उन्होंने क्षेत्र के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की गुंडागर्दी और तानाशाही को बर्दास्त नही किया जाएगा, उन्होंने कहा कि पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है, उन्होंने कहा कि 35 से 40 वर्षों से भी ज्यादा समय से निवास कर रहे लोगों को जबरन उजाड़ने का प्रयास किया जा रहा है, जिसका वह पुरजोर तरीके से विरोध करें, उन्होंने कहा कि नारायण कॉलोनी,और कृष्णा कॉलोनी में नाले किनारे बसे लोगों को उजाड़ने की कार्रवाई शुरू की गई है, जिसके लिए नगर निगम द्वारा नोटिस बांटे जा रहे हैं,उन्होंने कहा कि वह सोमवार को नगर निगम जाकर इस विषय में अधिकारियों से बात करेगी,इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष और पूर्व पार्षद मोनू निषाद, यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा, कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव रामाधारी गंगवार,कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल शर्मा, दिनेश मौर्य, कांति कटिहार, श्याम लाल गंगवार, महेश कुमार, प्रसादी लाल, मनोहर लाल, मुन्नी देवी, सरस्वती, सरला, शांति देवी, मुन्नी देवी,सीमा, चांदनी, सुमन, कैलाश, धीरज, महेश, सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग उपस्थित थे l

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर