29.8 C
Rudrapur
Saturday, July 5, 2025

पर्यावरण को हरा भरा बनाने के उद्देश्य से श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अलावा स्थानीय वरिष्ठ पत्रकारों की मौजूदगी में विधानसभा अध्यक्ष के साथ गांधी पार्क में पौधरोपण कार्यक्रम हुआ।

अवश्य पढ़ें

जहां बड़ी तादाद में छायादार एवं फलदार पौधे लगाए गए।


न्यूज प्रिन्ट, रुद्रपुर। गुरुवार को भाजपा नेता अनिल चौहान और यूनियन के जिलाध्यक्ष राजीव चावला,महानगर अध्यक्ष मनोज आर्या की मौजूदगी में गांधी पार्क में पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। जिसका शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी,विधायक शिव अरोड़ा के अलावा पत्रकारों द्वारा किया गया। इस दौरान गांधी पार्क परिसर में दर्जन भर छायादार एवं फलदार पौधे लगाए गए। विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी ने कहा कि पौधारोपण मुहिम के प्रति हर व्यक्ति को सजग रहना चाहिए,क्योंकि स्वच्छ वातावरण ही स्वस्थ समाज की स्थापना करती है। इसके अलावा ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्या का समाधान भी पौधारोपण है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा भी हरेला पर्व के दिन प्रदेश भर में पौधारोपण अभियान चलाया गया। जिसका परिणाम यह रहा कि काफी हद तक लोगों में पर्यावरण के प्रति सजगता बढ़ी है। इस मौके पर अजय जोशी,चंदन बंगारी,अरविंद सिंह,हरविंदर सिंह चावला, विशाल कोली, हैप्पी चौहान,शाहिद खान,पुष्कर चावला,भूपेश छिम्वाल, सुधीर साहू,ज्योति अग्रवाल,सोम कोली,सुरेंद्र गिरधर, करमजीत सिंह चाना,नरेश सागर समेत अन्य मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर