न्यूज़ प्रिंट,रुद्रपुर –राशन डिपो को स्थानांतरित किए जाने से आक्रोशित आदर्श इंदिरा बंगाली कॉलोनी के दर्जनों लोगों ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और कांग्रेस नगर अध्यक्ष सीपी शर्मा के नेतृत्व में डीएसओ का घेराव किया और उन्हें अपनी समस्या से अवगत कराया। पूर्व विधायक ठुकराल ने कहा आदर्श इंदिरा बंगाली कॉलोनी के लोग वर्षों से जसपाल विजयपाल नामक राशन डिपो से राशन लेते थे जो उनके लिए सुविधाजनक था। लेकिन अब यह डिपो बदलकर आदर्श इंदिरा बंगाली कॉलोनी के लोगों के लिए दूसरा डिपो निर्धारित कर दिया। जिससे लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है ऐसे में लोगों की समस्याओं का ख्याल रखते हुए पुराने डिपो को ही इन लोगों के लिए बहाल किया जाए। कांग्रेस नगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कहा कि आदर्श इंदिरा बंगाली कॉलोनी के लोगों की समस्या जायज है और पुराने ही डिपो मैंने राशन दिलवाया जाए। जिस पर डीएसओ ने आश्वस्त किया इस माह का राशन नए डिपो में ही आवंटित हो चुका है ऐसे में एक माह के बाद पुराने ही डिपो को बहाल कर इन लोगों को राशन उपलब्ध कराया जाएगा।
Rudrapur: आदर्श इंदिरा बंगाली कॉलोनी के लोगों ने डीएसओ को घेरा…पढ़े पूरी खबर





