31.1 C
Rudrapur
Wednesday, March 12, 2025

भारतीय जनता पार्टी को बनाने में बहुत सारे लोगों ने अपना जीवन लगा दिया : रेखा वर्मा…पढ़े पूरी खबर

अवश्य पढ़ें

बोले भट्ट – ऑनलाइन सदस्यता अभियान में भाजपा से जुड़ रहे लोग

न्यूज़ प्रिंट,रुद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान दक्षिणी मंडल के नेतृत्व में आज बूथ संख्या 148 नंद विहार कॉलोनी में रखा गया कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पहुंची राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड की सह प्रभारी और इस अभियान की सदस्य श्रीमती रेखा वर्मा जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को बनाने में बहुत सारे लोगों ने अपना जीवन लगा दिया एक समय ऐसा था एक समय भाजपा के दो सांसद हुआ करते थे और आज तीसरी बार देश के अंदर भाजपा की सरकार बनी है।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने धारा 370 हटाने का काम किया राम मंदिर बनाने का काम किया और भी बहुत सारे ऐतिहासिक निर्णय जनहित में लिए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोकसभा के सांसद श्री अजय भट्ट जी ने कहा कि मेरे जैसे एक साधारण कार्यकर्ता को पार्टी के विभिन्न दायित्व दिए और दूसरी बार लोकसभा का टिकट दिया भारतीय जनता पार्टी सभी कार्यकर्ताओं को सम्मान देती है।

उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में भाजपा के सदस्य बनाने का आह्वान किया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के संयोजक भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व द्वारा जो भी लक्ष्य है उत्तराखंड को दिया गया है उसे लक्ष्य को कार्यकर्ताओं के दम पर अवश्य पूर्ण किया जाएगा।

उन्होंने देश को सशक्त बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बनाने का आह्वान किया कार्यक्रम का संचालन स्वाति तिवारी एवं सुनील ठुकराल में संयुक्त रूप से किया कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष धर्म सिंह कोहली ने की कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष कमल जिंदल जिला महामंत्री अमित नारंग न्यू वर्तमान मेयर रामपाल प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनिल चौहान पूर्व जिला अध्यक्ष विवेक सक्सेना के के दास दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता शालिनी बोर में सकलानी गीता भारद्वाज मीना शर्मा अर्चना राय चंद्रकला राय सारिका मुंजाल पुष्पा ग्रोवर रजनी रावत रश्मि रस्तोगी देव मेनन हरजीत राठी अनुज पाठक अनुज शर्मा विजय तोमर संदीप वाल्मीकि अक्षय अरोड़ा तरुण गुप्ता राजेश जगा प्रमोद शर्मा निमित्त शर्मा सीमा गुप्ता गोविंद शर्मा नरेश राठौर दिलीप अधिकारी मुकेश वशिष्ठ नितिन कौशिक संदीप मिश्रा इंद्रेश मिश्रा राजन राठौड़ विवेक दीप सिंह जितेंद्र संधू जितेंद्र चौहान बिट्टू चौहान अमन वर्क बिट्टू शर्मा नत्थू लाल गुप्ता राकेश सिंह राजेश शर्मा आदि लोग उपस्थित थे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर