14.1 C
Rudrapur
Thursday, February 26, 2026

Rudrapur: भाजपाइयों ने धूमधाम से मनाया मिश्रा का जन्म दिवस…पढ़े पूरी खबर

अवश्य पढ़ें

वन शक्ति मंदिर में किया गया भंडारा का आयोजन

न्यूज़ प्रिंट,रुद्रपुर – भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्रा का 44 वां जन्मदिवस धूमधाम से मनाया। मिश्रा के जन्मदिवस के अवसर पर सभी कार्यकर्ता वनखंडी मंदिर में एकत्र हुए। जहां उन्होंने विधि विधान से पूजा अर्चना व हवन यज्ञ में प्रतिभाग किया और भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष मिश्रा के दीर्घायु होने की कामना की। तत्पश्चात भाजपाइयों ने केक काटकर उनको जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी। इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी धीरेंद्र मिश्रा का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि धीरेंद्र मिश्रा ने युवाओं में नई ऊर्जा का संचार किया है और लगातार भाजपा की रीति से अवगत कराते हुए युवाओं को पार्टी से जोड़ रहे हैं ।धीरेंद्र मिश्रा ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि यह कार्यकर्ताओं का स्नेह है जो उन्हें पार्टी ने दायित्व सोंपा है और वह पूरी जिम्मेदारी से अपने दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। इस दौरान विवेक सक्सेना, धर्म सिंह कोली, मोर सिंह यादव, विनय बतरा, सुमन सिंह, आदेश मिश्रा, रघुनाथ कुमार ,विकास, संतोष यादव, जगदीप बत्रा ,राहुल सिंह ,अंकुर सिंह ,मनोहर सिंह ,प्रमोद मिश्रा, विजय कुमार ,कृष्णपाल, दीपक, सत्येंद्र ,सुरजीत, सूरज ,विवेक त्रिपाठी , जितेंद्र संधू, संतोष यादव , विनोद यादव , वीरेंद्र ,समेत तमाम लोग मौजूद थे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर