न्यूज प्रिन्ट,रुद्रपुर। महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में अग्रवाल युवा संगठन द्वारा सामाजिक सरोकारों की मिसाल पेश करते हुए अग्रवाल सभा में कार्यरत मैनेजर विक्की शर्मा को मोटरसाइकिल भेंट की गई। संगठन की इस पहल का उद्देश्य सहयोग, सम्मान और सेवा की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।
इस अवसर पर अग्रवाल सभा के अध्यक्ष श्री अर्जुन गुप्ता जी सहित अग्रवाल युवा संगठन के अध्यक्ष अंकित अग्रवाल, महामंत्री दीपक मित्तल, कोषाध्यक्ष आयुष गर्ग व अमित जैन लोहिया, राजेन्द्र गुप्ता श्री ओम अग्रवाल, अनुज अग्रवाल, मुकुल मित्तल, अंशुल गोयल, शिवांश अग्रवाल अगम अग्रवाल अर्जुन जिंदल, वैभव मित्तल के सरपरस्त अमित जिंदल साथ संगठन के अन्य सभी साथी उपस्थित रहे।
अग्रवाल युवा संगठन की इस पहल की सराहना करते हुए उपस्थित सदस्यों ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों पर चलते हुए समाज में आपसी सहयोग, भाईचारे और सेवा भाव को बढ़ावा देना ही जयंती मनाने का सच्चा उद्देश्य है।
अग्रवाल युवा संगठन की यह पहल समाज में सकारात्मक संदेश देने के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी और मानवीय संवेदनाओं को भी प्रोत्साहित करती है।
Rudrapur: महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रवाल युवा संगठन की अनूठी पहल, मैनेजर विक्की शर्मा को भेंट की मोटरसाइकिल





