12.3 C
Rudrapur
Monday, January 26, 2026

Rudrapur : मुठभेड़ के दौरान पकड़ा वन कर्मियों पर फायरिंग का आरोपी, पढ़े पूरी जानकरी…

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट, रुद्रपुर। वन कर्मियों पर फायरिंग के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से आरोपित बदमाश घायल हो गया। उसे इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएसपी मणिकांत मिश्र ने बताया कि विगत रात्रि को गदरपुर क्षेत्र में पुलिस व वन कर्मियों की टीम पर फायरिंग के आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया। जिसका नाम संगत सिंह उर्फ संगी पुत्र कुलदीप सिंह निवासी हरिपुरा हरसान थाना बाजपुर है।

इस मुठभेड़ में संगत सिंह को गोली लगी है, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में पहुंचे एसएसपी मणिकांत मिश्र ने बताया कि अपराधियों को किसी भी हाल में बक्शा नहीं जाएगा। बता दें कि पकड़े गये आरोपी के खिलाफ कई थानों में दर्जनों मुकद्में दर्ज हैं। एसएसपी मिश्र ने कार्यवाही करने वाली टीम का हौसला बढ़ाया है।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर