19.1 C
Rudrapur
Sunday, January 25, 2026

kichha : पूर्व विधायक शुक्ला ने किया गोल्डी, पिंकी और कोली का जोरदार स्वागत, पढ़े पूरी खबर…

अवश्य पढ़ें


न्यूज प्रिन्ट, किच्छा। भाजपा के नव-नियुक्त मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया सहित अन्य पदाधिकारियों का पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के आवास पर जोरदार स्वागत किया गया। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गोल्डी गोराया, पिंकी डीमरी और मुकेश कोली को माला पहनाकर बधाई दी।
पूर्व विधायक शुक्ला ने कहा कि भाजपा ने हमेशा ही अपने कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने का काम किया है। गोल्डी ने पार्टी के प्रति हमेशा ही ईमानदारी से काम किया है। जिसका फल आज उनको मिला है। हमें पूरी उम्मीद है कि वह संगठन के प्रति पूरी निष्ठा से काम करेंगे। वहीं, पंतनगर क्षेत्र में पिंकी डीमरी की निष्ठा का सम्मान पार्टी ने किया है। उन्होंने किच्छा नगर मंडल में प्रतिनिधि बनाये जाने पर मुकेश कोली को भी बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने जमकर मिठाई बांटी तथा आतिशबाजी भी की।
वहां पर कुंदन लाल खुराना, धर्मराज जायसवाल, संजीव कुमार सिंह, शैली फुटेला, संदीप अरोरा, विवेक राय, राजेश तिवारी, नितिन चरण, श्याम सुन्दर बिष्ट, प्रकाश पंत, सचिन वाल्मीकि, महेंद्र गुप्ता, लता सिंह, आरती दुबे, दया डसीला, संगीत शर्मा, महेंद्र पाल, राजकुमार कोली, मुकेश सागर, हिमांशु वर्मा, विशाल गुप्ता, प्रेम शर्मा, चंदन जायसवाल, शैल शुक्ला, सुरेंद्र चौधरी, राजेश कोली आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर