spot_img

Bageshwar : बागेश्वर में विज्ञान का महाकुंभ शुरू, सीएम धामी ने बाल विज्ञान महोत्सव का किया शुभारंभ

अवश्य पढ़ें

spot_img

सीएम धामी ने बागेश्वर में बाल विज्ञान महोत्सव का किया शुभारंभ, बच्चों की वैज्ञानिक प्रतिभा को मिलेगा मंच

न्यूज प्रिन्ट बागेश्वर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को बागेश्वर पहुंचे, जहां उन्होंने मंडलसेरा स्थित विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में दो दिवसीय पांचवें सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ किया। उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) की ओर से आयोजित इस महोत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और अनुसंधान के प्रति रुचि विकसित करना है।

महोत्सव में सीमांत पर्वतीय जनपदों के बच्चों को अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिल रहा है। इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों को विज्ञान के क्षेत्र में नई संभावनाएं तलाशने और रचनात्मक सोच को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने और विज्ञान के प्रति उत्सुकता बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर