24.1 C
Rudrapur
Sunday, February 16, 2025

एक पेड़ मां के नाम व घर-घर तिरंगा अभियान चलाएगी भाजपा…पढ़ें पूरी खबर

अवश्य पढ़ें

न्यूज़ प्रिंट,पंतनगर –एक पेड़ मां के नाम व स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में घर-घर तिरंगा अभियान भारतीय जनता पार्टी चलाएगी, इसको लेकर आज पंतनगर के सरस्वती शिशु मंदिर में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें दर्जा राज्य मंत्री दीपक मेहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर एक पेड़ मां के नाम का अभियान पूरे उत्तराखंड में चलाया जाएगा, ताकि लोग प्रकृति का संवर्धन कर सकें। इसके अलावा स्वतंत्रता दिवस को लेकर प्रत्येक घर में तिरंगा अभियान चलाया जाएगा ।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव राष्ट्रहित व राष्ट्र प्रेम की भावनाओं को लेकर देश की जनता से वार्ता करती है, क्योंकि यदि राष्ट्र है तभी देश की जनता का वजूद है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक भारतीय एक पेड़ मां के नाम व घर-घर तिरंगा अभियान के तहत राष्ट्रभक्ति का परिचय दें। इस दौरान किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान, राकेश सिंह, अनिल यादव ,सुरेश गौरी ,हरीश जोशी, अनिल यादव, दिग्विजय खाती, आशीष डांडा, धनंजय यादव, विवेक सक्सेना, गिरीश चतुर्वेदी, हरीश पपोला, आदि मौजूद थे ।कार्यक्रम का संचालन शशिकांत सक्सेना किया। कार्यक्रम के अंत में आरएसएस का गुरु दक्षिणा कार्यक्रम संपन्न किया गया।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर