spot_img

Chess Olympiad : भारतीय पुरुष टीम ने की जीत हासिल, जानिये भारतीय महिला टीम को पहली बार किसने हराया…

अवश्य पढ़ें

spot_img


Chess Olympiad : भारतीय पुरुष टीम ने 45वें शतरंज ओलंपियाड के आठवें दौर में यहां ईरान के खिलाफ 3.5-0.5 से शानदार जीत दर्ज करते हुए स्वर्ण पदक पर अपना दावे को और मजबूत कर लिया लेकिन महिलाओं को पोलैंड के हाथों 1.5-2.5 से चौकाने वाली हार का सामना करना पड़ा। भारतीय महिला टीम की यह प्रतियोगिता में पहली हार है। ओपन वर्ग में लगतार आठवीं जीत से पुरुष टीम ने कुल 16 अंकों के साथ एकल बढ़त बरकरार रखी है। मेजबान हंगरी, उज्बेकिस्तान तालिका में उससे दो अंक पीछे हैं। विश्व रैंकिंग में चौथे स्थान पर काबिज अर्जुन एरिगैसी ने काले मोहरों से आक्रामक शुरुआत कर बर्दिया दानेश्वर को पराजित किय

आगामी विश्व चैंपियनशिप के चैलेंजर डी गुकेश ने शुरुआती टाइम कंट्रोल में ही ईरान के परम मघसूदलू को हरा दिया। आर प्रज्ञानानंद ने अमीन तबाताबेई से ड्रॉ खेला जबकि विदित गुजराती ने इदानी पूया को मात देकर टीम की जीत में अंकों का इजाफा किया। अपने आठ मुकाबलों में व्यक्तिगत 7.5 अंकों के साथ अर्जुन की क्लासिकल लाइव रेटिंग 2792.7 पहुंच गई तो वहीं गुकेश के भी 2784.6 रेटिंग अंक हो चुके हैं। ऐसा पहली बार है कि विश्व रैंकिंग में शीर्ष पांच में दो भारतीय खिलाड़ी हैं।

महिला वर्ग में भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा जब ग्रैंडमास्टर डी हरिका, आर वैशाली क्रमश: पोलैंड की एलिना काशलिंस्काया और मोनिका सोको से अपनी अपनी बाजियां हार गयीं। दिव्या देशमुख ने एलेक्जेंड्रा माल्टसेव्स्काया को हराकर मुकाबले में भारत की वापसी कराई। वंतिका अग्रवाल बेहतर स्थिति में होने के बावजूद एलिक्जा स्लिविका के खिलाफ जीत दर्ज करने में नाकाम रही। यह मुकाबला ड्रा पर छूटा जिससे टीम को टूर्नामेंट में पहली हार का सामना करना पड़ा। भारतीय महिला टीम ने नाम 14 अंक है। टीम पोलैंड और कजाखस्तान के साथ तालिका में संयुक्त रूप से शीर्ष पर है। नौवें दौर में भारतीय पुरुष उज्बेकिस्तान से और महिला टीम अमेरिका से भिड़ेंगी।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर