24.1 C
Rudrapur
Saturday, February 14, 2026

त्रिशूल चौक से गांधी पार्क तक सजा रुद्रपुर, कांवड़ियों के स्वागत को तैयार शहर

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर – एक तरफ महाशिवरात्रि की उमंग तो वहीं दूसरी तरफ त्रिशूल चौक के लोकार्पण का उत्साह। आज रुद्रपुर शहर अलग ही रंग में नजर आ रहा है। त्रिशूल चौक से लेकर गांधी पार्क तक पूरा शहर भगवामय हो चुका है। ऐसा लग रहा है कि यह रुद्रपुर नहीं बल्कि भगवान रुद्र की नगरी है क्योंकि हर तरफ बम बम भोले की गूंज सुनाई दे रही है। पूरे शहर को आकर्षक ढंग से सजा दिया गया है। जगह-जगह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आगमन को लेकर स्वागत द्वार भी बनाए गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सबसे पहले त्रिशूल चौक का लोकार्पण करेंगे जो शहर के हृदय स्थल में भव्यता और दिव्यता के साथ नजर आएगा।

जिसको लेकर नगर निगम के महापौर विकास शर्मा पिछले कई दिनों से तैयारी में जुटे हुए हैं। महापौर अपनी पूरी टीम के साथ दिन-रात इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तन्मयता से लगे हुए हैं और उनका यह प्रयास नजर भी आ रहा है कि आज रुद्रपुर शहर एक अलग ही छटा बिखेर रहा है। त्रिशूल चौक के लोकार्पण के उपरांत सीएम धामी श्री अमरनाथ सेवा मंडल द्वारा लगाए गए पंडाल में कांवडियों का स्वागत करेंगे जो हरिद्वार से पवित्र गंगा जल लेकर वापस लौट रहे हैं। सीएम धामी उनके चरण पखारेंगे और प्रदेश की सुख शांति और समृद्धि की भोलेनाथ से कामना करेंगे।

श्री अमरनाथ सेवा मंडल के अध्यक्ष सुनील ठुकराल ने बताया की महाशिवरात्रि पर्व को लेकर विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है जो दोपहर के बाद से प्रारंभ कर दिया गया है। श्री अमरनाथ सेवा मंडल की ओर से सीएम धामी के पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह रुद्रपुर के लिए ऐतिहासिक पल है कि एक तरफ त्रिशूल चौक का लोकार्पण हो रहा है और दूसरी तरफ महाशिवरात्रि का पावन पर्व है। प्रातः काल से ही सैकड़ो कांवड़ियों का आना शुरू हो गया है जहां उनका स्वागत किया जा रहा है।न्यूज प्रिन्ट

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर