32.7 C
Rudrapur
Wednesday, July 22, 2026

छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा सरकार का पुतला फूंका

अवश्य पढ़ें

नीट पेपर लीक मामले में छात्रों को न्याय दिलाने की मांग, कांग्रेस ने सरकार पर लोकतंत्र कुचलने का लगाया आरोपरु

बबलू पाल न्यूज प्रिंट रुद्रपुर। दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और उसका पुतला दहन किया। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ममता रानी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी शिवनगर स्थित चामुंडा मंदिर के समीप एकत्र हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।कांग्रेस जिला अध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि केंद्र सरकार छात्रों की जायज मांगों की अनदेखी कर लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन कर रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले एक माह से जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण धरना दे रहे छात्रों की आवाज सुनने के बजाय उनके आंदोलन को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश का युवा अब सरकार की नीतियों को समझ चुका है और आने वाले समय में इसका जवाब देगा।महानगर अध्यक्ष ममता रानी ने कहा कि नीट पेपर लीक मामले में छात्र शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों के समर्थन में पहुंचे समाजसेवी सोनम वांगचुक को भी पुलिस ने जबरन धरना स्थल से हटाकर अस्पताल में भर्ती करा दिया। साथ ही संसद की ओर मार्च कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया, जिसमें कई छात्र घायल हुए। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए सरकार की दमनकारी नीति करार दिया।ममता रानी ने यह भी कहा कि छात्रों के समर्थन में पहुंचे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी तथा कांग्रेस के अन्य नेताओं को भी पुलिस ने हिरासत में लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस छात्रों के अधिकारों की लड़ाई में उनके साथ खड़ी है और अन्याय के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा।प्रदर्शन में परिमल राय, उमर अली, उमा सरकार, मोहन भारद्वाज, मधु सिकदर, राकेश अधिकारी, नरेश सागर, रविंद्र गुप्ता, अर्जुन विश्वास, इरफान अली, निहाल सिंह, राजीव राठौर, बेबी सिकदर, रेखा, रीना, सुनील चुघ, बबलू सागर, राहुल, ऋतिक, पवन बिष्ट, नीलम, विनीता, संजीव, राज कोली, संजीव गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर