19.1 C
Rudrapur
Sunday, January 25, 2026

नगर निगम रुद्रपुर में पार्षद संघ का गठन, पार्षद राजेश जग्गा बने पार्षद संघ के अध्यक्ष

अवश्य पढ़ें

रुद्रपुर। नगर निगम रुद्रपुर के सभी पार्षदों की एक महत्वपूर्ण बैठक सिटी क्लब, रुद्रपुर में आयोजित हुई। बैठक में नगर निगम क्षेत्र के विकास कार्यों, जनता की समस्याओं तथा निगम की कार्यप्रणाली से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के उपरांत सभी पार्षदों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि नगर निगम रुद्रपुर के पार्षदों का एक पार्षद संघ गठित किया जाए, जिससे पार्षदों की एकजुटता और जनता की आवाज़ को और अधिक प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया जा सके।सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय के अनुसार राजेश कुमार जग्गा (पार्षद, वार्ड संख्या 38) को नगर निगम रुद्रपुर पार्षद संघ का अध्यक्ष चुना गया।

सभी पार्षदों ने आशा व्यक्त की कि पार्षद संघ के गठन से जनता की समस्याओं का समाधान और नगर निगम क्षेत्र का समग्र विकास और तेज़ी से हो सकेगा। इस दौरान पार्षद सुशील चौहान, कैलाश राठौड़ ,मुकेश रस्तोगी, नूरुद्दीन, पवन कुमार राणा, राजेंद्र राठौड़, एमपी मौर्य, सुनील कुमार, गिरीश पाल, विष्णु वीनू, राधेश शर्मा, चंद्रसेन चंदा, गोविंद राय, संतोष गुप्ता, दर्शन कोली, महेंद्र शर्मा, नीतू, शालू पाल, निमित्त शर्मा, पूजा मुंजाल आदि मौजूद थे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर