26.1 C
Rudrapur
Sunday, October 19, 2025

Rudrapur: मुख्यमंत्री को 6 सूत्री मांगों को लेकर पार्षद चिराग कालरा ने सौंपा ज्ञापन, मुख्य बाजार के विकास करने सहित फ्री वाई-फाई की मांग, की ये मुख्य मांगें…

अवश्य पढ़ें

रुद्रपुर। मुख्य बाजार वार्ड नंबर 28 के पार्षद चिराग कालरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को 6 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा और उनका स्वागत किया। उन्होंने मुख्यमंत्री से वार्ड नंबर 28 और मुख्य बाजार के लिए कुछ महत्वपूर्ण सुधारों की मांग की। इस दौरान उन्होंने मुख्य बाजार के विकास के लिए छह मुख्य मांगें की हैं। इनमें वार्ड नंबर 28 स्थित सुभाष कॉलोनी में शिव मंदिर और पूर्णागिरी मंदिर का निर्माण्, सुभाष कॉलोनी सुरक्षा दृष्टि से गेट लगाए जाने, मुख्य बाजार की सफाई वैक्यूम मशीनों से कराने, बाजार में फ्री वाई-फाई सेवा उपलब्ध कराने, गांधी पार्क का सौंदर्यीकरण कर उसे एक खूबसूरत पार्क में बदलने, मुख्य बाजार की सब्जी मंडी का मुख्य बनाने की मांग की।

साथ ही पार्षद चिराग कालरा ने मुख्यमंत्री से इन समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की अपील की। ताकि वार्ड नंबर 28 और मुख्य बाजार का चौमुखी विकास हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि इससे नगर निगम की आय में वृद्धि होगी।
चिराग कालरा ने यह भी बताया कि पिछली दो बार के पार्षदों ने जनपद निधियों से इस क्षेत्र का विकास नहीं किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में मुख्य बाजार की समस्याओं का जल्द निस्तारण किया जाएगा और विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर