spot_img

Dehradun: देहरादून के मोती बाजार में फर्नीचर की दुकान में लगी आग, मची अफरा-तफरी

अवश्य पढ़ें

spot_img

देवकी कॉम्प्लेक्स में आग लगने से आसपास की दुकानों पर भी मंडराया खतरा, दमकल की टीमें आग बुझाने में जुटीं

न्यूज प्रिन्ट देहरादून। राजधानी देहरादून के व्यस्त मोती बाजार स्थित देवकी कॉम्प्लेक्स में सोमवार को एक फर्नीचर की दुकान में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू कर दिया।

बाजार में दुकान के भीतर आग लगने से आसपास के दुकानदारों में भी हड़कंप मच गया। आग के दूसरी दुकानों तक फैलने की आशंका को देखते हुए दमकलकर्मी लगातार आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे रहे।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। वहीं, आग से हुए नुकसान का भी अभी आकलन नहीं हो पाया है। दमकल विभाग की टीमें मौके पर मौजूद हैं और आग को पूरी तरह बुझाने के प्रयास जारी हैं। घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर