27.7 C
Rudrapur
Sunday, April 26, 2026

Dehradun Crime: पैसों के लेनदेन में रायपुर में चली ताबड़तोड़ गोली, एक की मौत, दो घायल…पढ़े पूरी खबर

अवश्य पढ़ें

न्यूज़ प्रिंट, देहरादून। के रायपुर के डोभाल चौक पर पैसों के लेनदेन में एक युवक ने तीन युवकों को गोली मार दी। गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो घायल बताए जा रहे हैं। घटना देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र के डोभाल चौक की है। जहां पैसों के लेनदेन को लेकर एक युवक ने तीन लोगो को गोली मार दी। गोलीकांड में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो घायल बताए जा रहे हैं। मुख्य आरोपी की पहचान देवेंद्र शर्मा उर्फ भारद्वाज के रूप में हुई है।

मृतक का शव नाले से बरामद हुआ है। घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। कानून व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिला। मौके पर पहुंचे रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ ने लोगों को समझाकर मामला शांत किया। पुलिस ने मृतक के शव को शवगृह में रखवा दिया है।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर