30.1 C
Rudrapur
Wednesday, March 25, 2026

आज होने वाली धामी कैबिनेट की बैठक टली, इस वजह से स्थगित की गई बैठक…पढ़े पूरी खबर

अवश्य पढ़ें

न्यूज़ प्रिंट,आज होने वाली धामी कैबिनेट की बैठक टल गई है। सीएम पुष्कर सिंह धामी आज दिल्ली दौरे पर जाएंगे। इसके साथ ही 12 सितंबर को सीएम जम्मू-कश्मीर प्रचार के लिए जाएंगे। पार्टी की ओर से सीएम को जम्मू-कश्मीर में प्रचार की जिम्मेदारी देने के कारण मंत्रिमंडल की बैठक को स्थगित कर दिया गया है।

आज होने वाली कैबिनेट की बैठक टली

आज सुबह 11.30 पर धामी कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही थी। लेकिन अब इस बैठक को टाल दिया गया है। सीएम धामी के दिल्ली दौरे और जम्मू-कश्मीर में प्रचार के चलते बैठक को स्थगित कर दिया गया है। बता दें कि आज सीएम धामी 12 :30 दिल्ली के लिए रवाना होंगे। दिल्ली में सीएम धामी केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर सकते हैं।

कल को जम्मू-कश्मीर जाएंगे सीएम धामी

बता दें कि दिल्ली में पार्टी के बड़े नेताओं से भी मुख्यमंत्री धामी मुलाकात कर सकते हैं। कल गुरुवार को मुख्यमंत्री जम्मू-कश्मीर जाएंगे। वो जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में प्रचार करेंगे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को सीएम पुष्कर सिह धामी वापस देहरादून लौटेंगे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर