न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री धीरेन्द्र मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा सरकार उत्तराखंड में विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रचंड बहुमत हासिल कर तीसरी बार सत्ता में वापसी करेगी।

धिरेंद्र मिश्रा ने हाल ही में हुए मंत्रिमंडल विस्तार का स्वागत किया और इसे राज्य के विकास व जनकल्याण के प्रयासों को मजबूत करने वाला कदम बताया। उन्होंने मुख्यमंत्री और केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया और नए मंत्रियों को शुभकामनाएं दी।

भाजपा नेता ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य सेवा है, जबकि कांग्रेस में मंत्री पद केवल स्थिति का प्रतीक बन जाता है। उन्होंने कहा कि सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन और निवेश के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हो रहे हैं, और कांग्रेस के नेता बिना आधार के आरोप लगाकर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं।

धिरेंद्र मिश्रा ने यह भी बताया कि धामी सरकार किसानों के हित में कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है, जिससे किसानों को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा पर पूरी तरह विश्वास करती है और पार्टी के साथ खड़ी है।
खबर व विज्ञापन के लिए संपर्क करें 98376 11839।


