17.9 C
Rudrapur
Thursday, March 12, 2026

रुद्रपुर में गृह मंत्री अमित शाह के संभावित दौरे की तैयारी, डीएम ने स्टेडियम का किया निरीक्षण

अवश्य पढ़ें

रुद्रपुर। देश के माननीय गृह मंत्री अमित शाह के संभावित रुद्रपुर भ्रमण (19 जुलाई) को लेकर तैयारियों का जायजा लेने जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम का स्थलीय निरीक्षण किया।

डीएम ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर औद्योगिक संस्थानों द्वारा प्रदर्शनी (एग्जीबिशन) लगाई जाएगी, जिसमें उद्योगपतियों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जा रही है। इसके लिए उद्योग निदेशालय और उद्यमियों से समन्वय जारी है।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, एडीएम पंकज उपाध्याय, एएसपी डॉ. उत्तम सिंह नेगी, नगर आयुक्त नरेश चंद्र दुर्गापाल, एसडीएम मनीष बिष्ट, ओसी गौरव पांडेय, क्रीड़ा अधिकारी जानकी कार्की, महाप्रबंधक उद्योग विपिन कुमार और लोनिवि के सहायक अभियंता प्रेम प्रकाश भी मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर