हर बूथ होगा हरा-भरा: धीरेंद्र मिश्रा ने बागवाला और फौजी मटकोटा में किया पौधरोपण,बूथ अध्यक्षों को किया सम्मानित

अवश्य पढ़ें

बबलू पाल न्यूज प्रिंट रुद्रपुर। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री धीरेंद्र मिश्रा द्वारा दो दिन पूर्व रुद्रपुर विधानसभा में प्रत्येक बूथ पर वृक्षारोपण करने का जो संकल्प लिया गया था, वह अब धरातल पर दिखाई देने लगा है। विधानसभा के सभी 237 बूथों पर लगभग चार हजार पौधों के वितरण एवं पौधरोपण के लक्ष्य के साथ शुरू किए गए इस अभियान के तहत सोमवार को उन्होंने बूथ संख्या-156 (बागवाला) एवं बूथ संख्या-171 (फौजी मटकोटा) में पौधरोपण किया। दोनों स्थानों पर बूथ अध्यक्षों को सम्मानित किया गया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए ग्रामीणों को भी इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया गया।बूथ संख्या-156 (बागवाला) में धीरेंद्र मिश्रा ने बूथ अध्यक्ष राजेश तिवारी को उनके संगठनात्मक कार्यों के लिए सम्मानित किया।

इसके बाद किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राजीव शुक्ला, मंडल उपाध्यक्ष कुलदीप फौजी, महामंत्री आयुष चिलाना एवं अजीत सोलंकी सहित कार्यकर्ताओं के साथ पौधरोपण किया। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र के विकास कार्यों और स्थानीय समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई।इसके बाद धीरेंद्र मिश्रा बूथ संख्या-171 फौजी मटकोटा पहुंचे, जहां बूथ अध्यक्ष भवान सिंह को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में किसान मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष जग सोरेन मलिक तथा स्थानीय ग्रामीणों ने भी पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के बाद ग्रामीणों के साथ क्षेत्र की जनसमस्याओं एवं विकास कार्यों पर सकारात्मक चर्चा की गई।दोनों गांवों में भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने धीरेंद्र मिश्रा का स्वागत करते हुए उनके इस अभियान की मुक्तकंठ से सराहना की।

ग्रामीणों ने कहा कि यह केवल पौधे लगाने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का अभियान है।धीरेंद्र मिश्रा का विस्तृत बयानभाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री धीरेंद्र मिश्रा ने कहा कि वृक्ष ही जीवन का आधार हैं। बढ़ते प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग और घटती हरियाली के बीच आज सबसे बड़ा धर्म प्रकृति की रक्षा करना है। उन्होंने कहा कि पेड़ हमें केवल छाया और फल ही नहीं देते, बल्कि जीवनदायिनी ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। यदि धरती पर हरियाली रहेगी तो वातावरण स्वच्छ रहेगा, जल संरक्षण होगा, वर्षा का संतुलन बना रहेगा और आने वाली पीढ़ियों को स्वस्थ जीवन मिलेगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पर्यावरण संरक्षण के संकल्प से प्रेरित होकर भाजपा कार्यकर्ता रुद्रपुर विधानसभा के प्रत्येक गांव और प्रत्येक बूथ तक पौधरोपण अभियान पहुंचा रहे हैं। हमारा लक्ष्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखना है। प्रत्येक पौधा हमारे परिवार के सदस्य की तरह है और उसकी देखभाल करना हम सभी की जिम्मेदारी है।धीरेंद्र मिश्रा ने कहा कि वे वर्षों से सामाजिक, धार्मिक और जनसेवा के कार्यों से जुड़े रहे हैं और उनका मानना है कि समाज सेवा का सबसे बड़ा माध्यम प्रकृति की सेवा है।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार समाज के हर वर्ग के सुख-दुख में सहभागी बनना हमारा कर्तव्य है, उसी प्रकार पर्यावरण की रक्षा करना भी हम सभी का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि जब तक रुद्रपुर विधानसभा का प्रत्येक बूथ और प्रत्येक गांव हरियाली से आच्छादित नहीं हो जाता, तब तक यह अभियान निरंतर चलता रहेगा।उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि “हर परिवार कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसके संरक्षण का संकल्प भी ले। यदि हम आज पेड़ लगाएंगे तो आने वाली पीढ़ियां हमें धन्यवाद देंगी। स्वच्छ वातावरण, शुद्ध ऑक्सीजन और हरियाली ही स्वस्थ एवं समृद्ध समाज की सबसे बड़ी पूंजी है।”राजेश तिवारी (बूथ अध्यक्ष, बागवाला) का बयानबूथ अध्यक्ष राजेश तिवारी ने कहा कि धीरेंद्र मिश्रा केवल संकल्प लेने वाले नेता नहीं, बल्कि उसे धरातल पर उतारकर दिखाने वाले कार्यकर्ता हैं। उन्होंने जिस प्रकार पूरे विधानसभा क्षेत्र में बूथ-बूथ पहुंचकर पौधरोपण अभियान शुरू किया है, वह अत्यंत सराहनीय और प्रेरणादायक कार्य है। धीरेंद्र मिश्रा हमेशा सामाजिक, धार्मिक और जनहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं और समाज के लिए निरंतर कार्य करते रहते हैं। उनका यह अभियान निश्चित रूप से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक मिसाल बनेगा।भवान सिंह (बूथ अध्यक्ष, फौजी मटकोटा) का बयानबूथ अध्यक्ष भवान सिंह ने कहा कि धीरेंद्र मिश्रा ने जो संकल्प लिया है, उसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ पूरा करने में जुट गए हैं। आज वह गांव-गांव और बूथ-बूथ पहुंचकर स्वयं पौधे लगा रहे हैं और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उनका यह कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। धीरेंद्र मिश्रा हमेशा सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाते हैं तथा जनसेवा के प्रत्येक कार्य में सक्रिय रहते हैं। उनका यह हरित अभियान आने वाले समय में रुद्रपुर विधानसभा को अधिक हराभरा और स्वच्छ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर