अवैध कच्ची शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का बड़ा अभियान, भट्टी ध्वस्त, 80 लीटर शराब बरामदवैकल्पिक

अवश्य पढ़ें

बिन्दुखेड़ा और अर्जुनपुर में आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई 2500 किलो लहन नष्ट, अवैध शराब के अड्डों पर आबकारी विभाग का अवैध शराब कारोबारियों पर कसा शिकंजा, महिला तस्कर के घर से 80 लीटर शराब बरामद

बबलू पाल न्यूज प्रिंट:रुद्रपुर। जनपद ऊधम सिंह नगर में अवैध कच्ची शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने विशेष अभियान चलाते हुए बिन्दुखेड़ा और अर्जुनपुर क्षेत्र में व्यापक कार्रवाई की। अभियान के दौरान अवैध शराब बनाने की भट्टी ध्वस्त कर भारी मात्रा में लहन नष्ट किया गया, जबकि एक महिला के कब्जे से 80 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।माननीय आबकारी आयुक्त एवं जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर के निर्देश तथा जिला आबकारी अधिकारी महेंद्र सिंह बिष्ट के निर्देशन में क्षेत्र-01 रुद्रपुर की आबकारी टीम ने अवैध शराब के संबंध में मिली शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की। टीम ने ग्राम बिन्दुखेड़ा और अर्जुनपुर में छापेमारी कर अवैध शराब के निर्माण एवं भंडारण के अड्डों को निशाना बनाया।बिन्दुखेड़ा नाले के पास छापेमारी के दौरान टीम ने अवैध कच्ची शराब तैयार करने में प्रयुक्त एक भट्टी को ध्वस्त कर दिया तथा मौके पर रखे करीब 2500 किलोग्राम लहन को नष्ट किया। तलाशी के दौरान लगभग 25 लीटर अवैध कच्ची शराब भी बरामद हुई। मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।इसके बाद आबकारी टीम ने ग्राम अर्जुनपुर में दबिश देकर सुरजीत कौर पत्नी निशान सिंह के घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान एक रबड़ ट्यूब में करीब 60 लीटर तथा प्लास्टिक के कट्टे में रखे 40 पाउच (लगभग 20 लीटर) सहित कुल 80 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। आरोपी महिला के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है।अभियान का नेतृत्व क्षेत्र-01 रुद्रपुर के आबकारी निरीक्षक सोनू सिंह ने किया। कार्रवाई में प्रधान आबकारी सिपाही दीपक, संतोष, विकास तथा आबकारी सिपाही राजेंद्र, वीरेंद्र, रोशनी सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे।आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे कारोबार में लिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर