भगवान श्री जगन्नाथ के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की: ,भव्य रथ यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
बबलू पाल न्यूज प्रिंट किच्छा। नगर में आयोजित भगवान श्री जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ निकाली गई। रथ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस दौरान समाजसेवी एवं भाजपा नेता विवेक दीप सिंह श्रद्धापूर्वक रथ यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने भगवान श्री जगन्नाथ जी के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया तथा कार सेवा में सहभागिता कर स्वयं को सौभाग्यशाली बताया।

रथ यात्रा के दौरान पूरा वातावरण भगवान श्री जगन्नाथ के जयघोष, भजन-कीर्तन और धार्मिक उल्लास से भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने रथ की रस्सी खींचकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं के स्वागत के साथ-साथ जलपान एवं प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की गई।
इस अवसर पर समाजसेवी एवं भाजपा नेता विवेक दीप सिंह ने कहा कि भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, सेवा, श्रद्धा, त्याग और सामाजिक समरसता का दिव्य संदेश देने वाला महापर्व है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को एक सूत्र में बांधने, आपसी भाईचारे को मजबूत करने तथा युवा पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर सहभागिता करनी चाहिए, जिससे समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सद्भाव का वातावरण बना रहे।
यात्रा के दौरान भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, पूर्व मंडल अध्यक्ष लवी सेहगल, वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव खन्ना, अरुण शुक्ला, सुरेश पपनेजा, ओमप्रकाश दुआ, दिनेश भाटिया, संजीव सिंह, ब्रह्मानंद पुरोहित, श्रीकांत राठौर, राजा सुखीजा, राजकुमार तनेजा, प्रवीण रहेजा, पवन चोपड़ा, राजीव आहूजा, राम अवतार अग्रवाल, राकेश गुप्ता, प्रवीण सेन सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
आयोजक समिति की ओर से विशाल दुआ, अजय श्रीवास्तव, राहुल सिंह, बत्रा सहित अन्य सदस्यों ने रथ यात्रा के सफल एवं भव्य आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंत में विवेक दीप सिंह ने भगवान श्री जगन्नाथ जी से क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना करते हुए आयोजन समिति, सभी श्रद्धालुओं, स्वयंसेवकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि धार्मिक और सामाजिक एकता को मजबूत करने वाले ऐसे आयोजनों से समाज में सेवा, संस्कार और सद्भाव की भावना निरंतर प्रबल होती है।



