26.1 C
Rudrapur
Sunday, October 19, 2025

RUDRAPUR: सिटी क्लब में निर्विरोध बनी कार्यकारिणी, शिव अरोरा गुट को पूरी बढ़त

अवश्य पढ़ें


पूर्व विधायक ठुकराल के भाई संजय सबसे ज़्यादा वोट पाने के बावजूद कार्यकारिणी से बाहर

रुद्रपुर (उत्तराखंड)। रुद्रपुर के प्रतिष्ठित सिटी क्लब की नई कार्यकारिणी सोमवार को निर्विरोध रूप से घोषित कर दी गई। चारों प्रमुख पद उपाध्यक्ष, सचिव, उपसचिव और कोषाध्यक्ष पर केवल एक-एक नामांकन दाखिल हुआ, जिसके बाद सभी प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए।

नई कार्यकारिणी में पंकज बांगा उपाध्यक्ष, राजेश घीक बल्लू सचिव, नरेंद्र बंसल उपसचिव और मनीष गगनेजा कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। चुनाव अधिकारी बरित सिंह की अध्यक्षता में पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न हुई, जिसमें अशोक सिंघल और प्रदीप बंसल ने भी भूमिका निभाई।

विधायक शिव अरोरा की टीम का दबदबा

संपूर्ण कार्यकारिणी पर मौजूदा भाजपा विधायक शिव अरोरा के समर्थकों का वर्चस्व स्पष्ट रहा। दिलचस्प तथ्य यह रहा कि पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के भाई संजय ठुकराल, जिन्होंने डायरेक्टर चुनाव में सबसे अधिक मत प्राप्त किए थे, उन्हें इस कार्यकारिणी में स्थान नहीं मिला।

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विधायक शिव अरोरा सिटी क्लब पहुंचे और निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इसे ‘रुद्रपुर की खूबसूरती और आपसी सामंजस्य का उदाहरण’ बताया। अरोरा ने आश्वासन दिया कि क्लब को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने के लिए वह शासन और प्रशासन स्तर पर पूरा सहयोग करेंगे।

राजनीतिक संकेत साफ: हाशिये पर ठुकराल प्रभाव

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, यह चुनाव परिणाम केवल क्लब तक सीमित नहीं, बल्कि रुद्रपुर भाजपा की आंतरिक स्थिति का संकेत भी है। माना जा रहा है कि यह घटनाक्रम विधायक अरोरा की रणनीतिक कुशलता और सांगठनिक नियंत्रण का परिणाम है, जिसने संभावित टकराव को पहले ही समाप्त कर दिया। संजय ठुकराल को कार्यकारिणी से बाहर रखा जाना, जबकि वह मतों के आधार पर सबसे आगे थे, शहर के भीतर बदलते शक्ति समीकरण का भी संकेत माना जा रहा है।


ठुकराल गुट को बड़ा झटका

रुद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के गुट को सिटी क्लब चुनाव में करारा झटका लगा है। संजय ठुकराल, जो सदस्य पद पर चुनाव में सबसे अधिक वोटों से जीते थे, उन्हें कार्यकारिणी में शामिल नहीं किया गया। सूत्रों के मुताबिक, कार्यकारिणी गठन में किसी भी व्यक्तिगत सिफारिश या दबाव को तवज्जो नहीं दी गई और पूरी प्रक्रिया आपसी सहमति से संचालित की गई। बताया जा रहा है कि यह विधायक शिव अरोरा की रणनीति का ही हिस्सा था जिसमें उन्होंने विरोध की हर संभावना को पहले ही समाप्त कर दिया था। इस घटनाक्रम को स्थानीय राजनीति में पूर्व विधायक के घटते प्रभाव के तौर पर भी देखा जा रहा है। हालांकि, ठुकराल गुट की ओर से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।


समारोह में व्यापार और समाज से जुड़ी कई हस्तियों की मौजूदगी

घोषणा के समय पूर्व उपाध्यक्ष गुरमीत सिंह, पूर्व कोषाध्यक्ष यमन बब्बर, सुखदेव भल्ला, अनुज अग्रवाल, सुरेश ढींगरा, व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष संदीप राव, मोहित चड्ढा, किरन विर्क, हरीश जल्होत्रा, रोनिक नारंग, वेद ठुकराल, मोहित कक्कड़, राजेश पप्पल, विक्की घई, हरीश ईशपूजानी और विशाल भूड्डी समेत अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यकारिणी सदस्यों ने विधायक अरोरा के समर्थन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि क्लब के हित में वे समर्पित भाव से कार्य करेंगे।



- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर