मुख्यमंत्री धामी से मिलीं फरजाना बेगम, विकास योजनाओं और अल्पसंख्यक समाज से जुड़े मुद्दों पर हुई सार्थक चर्चा

अवश्य पढ़ें


न्यूज प्रिन्ट,देहरादून। उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष एवं दर्जा राज्य मंत्री फरजाना बेगम ने देहरादून में मुख्यमंत्री आवास पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच प्रदेश के विकास, अल्पसंख्यक समाज से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई।
बैठक में फरजाना बेगम ने अल्पसंख्यक समाज के लिए संचालित योजनाओं और उनके क्रियान्वयन से संबंधित विषय मुख्यमंत्री के समक्ष रखे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए लगातार योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ अल्पसंख्यक समाज को भी मिल रहा है। उन्होंने सरकार की योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए और अधिक प्रभावी प्रयास किए जाने पर भी चर्चा की।
फरजाना बेगम ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। सरकार ने महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, स्वावलंबन और सशक्तिकरण के साथ-साथ युवाओं, किसानों, गरीबों और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने पिछले काफी समय से प्रदेश की जनता की सेवा और विकास को प्राथमिकता दी है।
उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता के बीच लेकर जाएंगे। पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ ही सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाई जाएगी। फरजाना बेगम ने विश्वास जताया कि जनता के आशीर्वाद से वर्ष 2027 में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी और पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश का नेतृत्व करेंगे।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अल्पसंख्यक समाज के हितों को लेकर भी गंभीर है और शिक्षा, रोजगार, स्वरोजगार एवं सामाजिक कल्याण से जुड़ी योजनाओं का लाभ समाज के लोगों तक पहुंच रहा है। आने वाले समय में भी इन योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों को मिलता रहेगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी फरजाना बेगम से विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने अल्पसंख्यक समाज से जुड़े विषयों तथा सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर आवश्यक दिशा-निर्देशों को लेकर बातचीत की। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विकास और जनहित के कार्यों में निरंतर सहयोग का भरोसा भी दिलाया।
फरजाना बेगम ने कहा कि “मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का नेतृत्व प्रदेश को विकास और सुशासन की नई दिशा दे रहा है। भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। प्रदेश की जनता और अल्पसंख्यक समाज के हितों के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।”

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर