23.2 C
Rudrapur
Thursday, March 12, 2026

पत्नी के झगड़े से तंग आकर पति ने की आत्महत्या….पढ़े पूरी खबरे

अवश्य पढ़ें

न्यूज़ प्रिंट,रुद्रपुर -एक युवा राज मिस्त्री ने गत रात्रि फांसी के फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक शिवनगर काली मंदिर वार्ड नंबर 8  कैंप निवासी कृपात सरकार पुत्र बाबूराम सरकार जो 29 वर्ष का था ,वह राजमिस्त्री का काम करता था ।उसके घर में उसकी पत्नी ,माता-पिता और दो छोटे बच्चे हें। बताया जाता है कि गत शाम पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया ,उसकी पत्नी किसी कंपनी में नौकरी करती है, पति-पत्नी में झगड़ा होने के बाद वह अपने भाई के घर चली गई। इसके बाद वह घर आया और खाना खाकर अपने कमरे में चला गया। जब सुबह प्रातः काल उसके माता-पिता ने दरवाजा

खटखटाया तो दरवाजा नहीं खोला तो किसी आशंका से भयभीत उन्होंने आस पास पड़ोस के लोगों को बुलाकर दरवाजा तोड़ा, तो देखा की कृपात के घर के कमरे की बल्ली पर फांसी पर लटका हुआ पाया गया ।जिससे घर में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर ट्रांजिट कैंप थाना इंचार्ज भारत कुमार पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे और उन्होंने शव को उतार कर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर