न्यूज प्रिन्ट खटीमा अंतरराष्ट्रीय भारत नेपाल सीमा पर स्थित खटीमा सीमांत क्षेत्र की प्रसिद्ध साधक संगीत अकैडमी के डायरेक्टर जितेंद्र भट्ट के दिशा निर्देशन में संगीत यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, परिणांं बैंक्विट हॉल में आयोजित इस संगीत कार्यक्रम में राजस्थान से आए तबला एवं कत्थक कलाकारों ने एवं जापान से आए कलाकारों ने प्रतिभाग किया,
कार्यक्रम का उद्घाटन खटीमा म्युनिसिपालिटी के अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नगर मंडल महामंत्री मनोज वाधवा वरिष्ठ भाजपा नेता किशन बिष्ट एवं साधक संगीत अकादमी के कलाकारों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया मां सरस्वती के दीप प्रचलन के उपरांत कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ कार्यक्रम में सर्वप्रथम जयपुर राजस्थान राज्य के प्रसिद्ध तबला वादक अंकित पारिकर एवं राष्ट्रपति द्वारा सम्मान प्राप्त 7 वर्षीय उभरते हुए बाल कलाकार तबला वादक शुभांकित पारीक एवं पवन शर्मा ने तबला वादन की विभिन्न विधाओं की सुंदर प्रस्तुति प्रदर्शित की, मंच पर तबला वादन की सभी विधाओं को अपने गुरु पंडित तानसेन वास्तव के संरक्षण में पारीक परिवार के दोनों कलाकारों ने अपने तबला वादन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया , जयपुर घराने की कथक्क नृत्यांगना महिला नृतकी तरुण जांगड़ी ने लगातार एक लंबे अंतराल तक कथक नृत्य प्रस्तुत किया ,
परिन बैंकट हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में खटीमा क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भी प्रतिभागी किया कार्यक्रम का सफल संचालन कुमाऊं संस्कृति उत्थान के सचिव भुवन भट्ट द्वारा किया गया , संस्था द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभा करने वाले संगीत नृत्य से जुड़े सभी मंच कलाकारों को प्रस्तुति पत्र एवं प्रतीक देकर सम्मानित किया गया, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के खटीमा नगर में हुई इस ऐतिहासिक सांस्कृतिक संगीत यात्रा के कार्यक्रम में आज अंतरराष्ट्रीय स्तर के कलाकारों ने प्रतिभाग किया जो खटीमा के लिए सौभाग्य की बात है
उन्होंने कहा कि इस प्रकार की आयोजन समय पर होते रहने चाहिए और स्थानीय कलाकारों को ऐसे आयोजनों में प्रतिभा कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करना चाहिए कार्यक्रम में आकर्षण का मुख्य कलाकार जापान से आई पियानो आर्टिस्ट सुओमी ने पियानो बजाकर अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वह मूल रूप से बौद्ध धर्म को मानती हैं जापान में उनका जन्म होने के कारण वह जापान की संस्कृत आयोजनों में समय-समय पर प्रतिभा करती रहती हैं परंतु जब जब वह हिंदुस्तान आती है तो यहां पर होने वाले संगीत नृत्य कार्यक्रमों में भारत और जापान की संस्कृति को जोड़ने का प्रयास करती है खटीमा के प्रसिद्ध अनुवादक श्यामवीर जी द्वारा भगवत गीता को हिंदी भाषा के और अधिक आसान शब्दों में अनुवाद की हुई अपनी पुस्तिका सभी कलाकारों को भेंट को भेंट स्वरूप प्रदान की गई संगीत यात्रा का कार्यक्रम खटीमा में पहली बार आयोजित किया गया जो प्रातः 10:00 बजे से प्रारंभ होकर देर रात तक चलता रहा,
अंतर्राष्ट्रीय भारत नेपाल सीमा पर स्थित खटीमा क्षेत्र में प्रथम बार भारतीय संस्कृति से उत्प्रोत इस कार्यक्रम में कलाकारों ने तबला हारमोनियम गिटार पियानो कथक नृत्य भरतनाट्यम आदि कार्यक्रम मंच पर प्रदर्शित किया दशकों से खचाखच भरे पैरेंट बैंकट हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय संगीत अध्यापकों के साथ-साथ संगीत प्रेमियों ने आनंद लिया, साधक संगीत अकादमी के इस संगीत यात्रा कार्यक्रम की आयोजक जितेंद्र भट्ट द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया नगर मंडल पूर्व महामंत्री मनोज वाधवा खटीमा जैसे छोटे शहर में इस प्रकार के कार्यक्रमों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए भविष्य में आयोजक मंडल से क्षेत्र के प्रतिभावान कलाकारों को मंच प्रदान करने के लिए आयोजित मंडल की सराहना की इस अवसर पर अर्पित कॉलोनी शुभम पटवा राहुल सक्सेना किशन बिष्ट अनिल धोनी ममता कन्याल आदि उपस्थित रहे,
खबर व विज्ञापन के लिये संपर्क करेंज्9837611839


