27 C
Rudrapur
Friday, June 20, 2025

रुद्रपुर: वार्ड 29 की समस्याओं के समाधान में जुटीं पूर्व पार्षद प्रत्याशी रूबी पाल, स्ट्रीट लाइट और हैंडपंप दुरुस्त, पढ़ें खबर…

अवश्य पढ़ें

रुद्रपुर। वार्ड नंबर 29 सुभाष कॉलोनी में पूर्व पार्षद प्रत्याशी रूबी पाल और उनके पति कमल पाल ने जनसमस्याओं के निस्तारण की दिशा में सक्रियता दिखाई है। शनिवार को नगर निगम की सहायता से वार्ड में लंबे समय से खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराया गया। इसके साथ ही खराब पड़े हैंडपंप की भी मरम्मत करवाई गई, जिससे स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली।
रूबी पाल लगातार वार्ड की गलियों में जाकर जनता की समस्याएं सुन रही हैं और उनका समाधान भी करवा रही हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं केवल चुनावी समय में सक्रिय होने वाली नहीं हूं। जनता की सेवा मेरा कर्तव्य है और मैं हर समय उनके साथ खड़ी हूं।Ó उन्होंने पिछली बार जनता द्वारा दिए गए समर्थन के लिए आभार जताया और कहा कि भविष्य में भी वार्ड की बेहतरी के लिए वह हरसंभव प्रयास करती रहेंगी।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर