24.1 C
Rudrapur
Friday, October 24, 2025

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने छठ पूजा क्षेत्रों(घाटों) का निरीक्षण कर निर्देश देते हुए

अवश्य पढ़ें


न्यूज प्रिंट किच्छा। आगामी छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर क्षेत्र में व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने आनंदपुर, राघवनगर, इंदरपुर, कनकपुर, प्रतापपुर, प्रतापपुर कॉलोनी समेत दर्जनों छठ पूजा स्थलों (छठ घाटों) का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने छठ पूजा समितियों से मुलाकात कर सफाई व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने स्वयं भी घाट पर चल रहे सफाई कार्य में श्रमदान कर समिति के सदस्यों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व लोक आस्था और सूर्य उपासना का पावन पर्व है। इस पर्व में स्वच्छता और श्रद्धा दोनों का विशेष महत्व है। सभी समितियां जिस लगन और समर्पण के साथ घाटों की तैयारी में जुटी हैं, वह सराहनीय है। क्षेत्रवासियों की आस्था और सुविधा के लिए आवश्यक सभी सहयोग प्रदान किया जाएगा।

उन्होंने नगर एवं ग्राम पंचायतों के अधिकारियों को छठ पर्व से पूर्व सभी घाटों की सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उधमसिंहनगर जिले में छठ महापर्व पर 27 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने पर उनका आभार व्यक्त किया।
इस दौरान ग्राम प्रधान वीरेंद्र यादव, ब्लॉक प्रमुख पति जितेंद्र गौतम, अखिलेश यादव, धीरज द्विवेदी, शिवकुमार यादव, नीरज द्विवेदी, ज्ञान तिवारी, अमित मदान, धीरेंद्र शाही, कृष्णकान्हा तिवारी, परमेश्वर राजभर, रामपाल यादव, नरेंद्र मणि त्रिपाठी, जितेंद्र पांडे, सावित्री देवी, बृजेश यादव, विपिन मिश्रा, अमरनाथ, विनोद समेत समस्त पूजा समिति उपस्थिति थी।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर